अक्सर हम सभी के मन में सवाल उठता है कि खाने की तलब को कैसे कंट्रोल किया जाए? या फिर यह कैसे मुमकिन है कि हम पसंद का खाएं और फिर भी वजन न बढ़े? आपके इन सवालों का जवाब हमारे पास है। बस आपको 7 नियमों का पालन करना होगा। इनमें तीन बातें खासतौर पर अहम हैं: एटिट्यूड, प्लानिंग और पक्का इरादा।
1. खाने को टीवी से अलग करें
2. पार्टी से पहले खाना न छोड़ें
अगर शाम को पार्टी में जाना है तो उसके लिए खुद को दिन भर भूखा न रखें। अगर आप दिन में सही अंतराल पर खाते रहेंगे तो रात को ज्यादा खाने से बच जाएंगे। हमारे शरीर में एक अंदरूनी घड़ी होती है और मेटाबॉलिम एक नियमित साइकल के हिसाब से चलता है। अगर आप सही वक्त पर खाएंगे तो कभी भी बेतहाशा भूख नहीं लेगी और आप फालतू खाने से बचे रहेंगे।
3. गहरी सांस लेने के लिए ब्रेक लें
क्या आप गुस्सा, बोरियत या तनाव महसूस करने पर बिंज ईटिंग यानी छुटपुट खाने लगते हैं। ऐसा कोई भी भाव हावी होने पर सबसे पहले आप रिलैक्स होकर बैठें। फिर एक-एक कर कई बार गहरी सांस लें। ऐसा करने से आपका गुस्सा या तनाव कम होगा। साथ ही असली भूख और इमोशनल भूख का फर्क भी पता चलेगा। तब आप असली भूख लगने पर ही खाएंगे।
4. खुद को भटकने न दें
यह सच है कि पक्के-से-पक्के इरादे वाला शख्स भी बीच-बीच में ट्रैक से उतर जाता है यानी कुछ छूट ले लेता है। लेकिन ध्यान रखें कि सबसे अहम आखिरी मकसद है। ऐसे में बेहतर है कि जितना जल्दी हो सके, आप ट्रैक पर लौट आएं। यह न सोचें कि एक बार नियम टूट गया तो अब कुछ नहीं हो सकता।
5. बिना बहाने के एक्सरसाइज करें
अपने रोजाना के शेड्यूल में एक्सरसाइज को शामिल करें। कसरत को अपनी रोजाना की जिंदगी का अहम हिस्सा बनाएं। इसके बारे में लिखकर रखें ताकि आप वर्कआउट शेड्यूल के साथ अपना अपॉइंटमेंट न भूलें।
6. कई बार खाएं, कम खाएं
दिन में 6 से 8 बार थोड़ा-थोड़ा खाएं। ध्यान रहे कि आपके शरीर को एनर्जी और मेटाबॉलिजम के लिए एक बार में कुछ ही कैलरी की जरूरत होती है। एक बार ज्यादा खाने से शरीर के पाचन-तंत्र पर फालतू जोर पड़ता है और बची हुई कैलरी फैट के रूप में शरीर में जमा हो जाती हैं।
7. दूसरों के साथ शेयर करें
अपना खाना दूसरों के साथ शेयर करना अच्छा आइडिया है। इससे आपकी जुबान को बेहतर स्वाद मिलता है लेकिन खाने का आपका हिस्सा कम हो जाता है, जिससे शरीर में जानेवाली कैलरी घट जाती हैं। यानी आप आप मनपसंद खाना खाकर भी फिट रह सकते हैं, बस मात्रा का ध्यान रखें।
No comments:
Post a Comment