शिक्षक भर्ती के लिए ई-चालान बनवाने का आज अंतिम दिन है। ई-चालान बनवाने के दो दिन बाद तक शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित कर रखा है। इसलिए ई-चालान बनवाने के लिए अंतिम दिन बैंकों में अच्छी-खासी भीड़ होने की संभावना है। बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक शिक्षक भर्ती के लिए प्रतिदिन 6 से 7 लाख आवेदक फार्म भरे जा रहे हैं।
प्रदेश में मौजूदा समय 72 हजार 825 शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यूपी में पहली बार शिक्षक भर्ती के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से ई-चालान बनवाकर ऑनलाइन आवेदन की अनिवार्यता की गई है। ई-चलान बनवाने के दो दिन बाद ही ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बार पूरे प्रदेश में आवेदन की छूट दे रखी है।
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। इसलिए सर्वाधिक रिक्त पद वाले जिलों में आवेदन करने वालों की होड़ मची हुई है। पर खास बात यह है कि पूरे प्रदेश में एक ही समय पर मेरिट लिस्ट में आने वालों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

No comments:
Post a Comment