Monday, 31 December 2012

Tips for Women Security - मोबाइल को बनाएं संकटमोचक

आजकल ऐसे तमाम ऐप्स हैं, जिनका इस्तेमाल कर महिलाएं अपनी सुरक्षा को पुख्ता कर सकती हैं: 

Circle of 6 कीमतः फ्री, डाउनलोड करने के लिए आईओएस 4.0 और बाद के वर्जन की जरूरत इस ऐप के जरिए आप अपनी पसंद के 6 करीबी लोगों को सर्कल में जोड़ सकते हैं। आप अगर किसी मुसीबत में फंसते हैं तो यह ऐप अपने आप पहले से प्रोग्राम्ड अलर्ट मेसेज और आपकी सटीक लोकेशन सर्कल वाले दोस्तों को भेज देता है। 

bSafe कीमतः एंड्रायड, आईओएस, ब्लैकबेरी और टैब्लेट के लिए फ्री यह एक जीपीएस बेस्ड सेफ्टी अलार्म सिस्टम है। इमरजेंसी के दौरान यह ऐप आपके चुने हुए फोन नंबरों पर एसओएस मेसेज भेज देता है। इसके लिए बस ऐप पर बने एक रेड बटन को दबाना होता है। इस ऐप के जरिए आपके चुनिंदा दोस्त जीपीएस के जरिए आपका पीछा कर सकते हैं। 
Life 360 Family Locator कीमतः एंड्रायड के लिए फ्री इस ऐप में भी जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। इमरजेंसी के दौरान चुने हुए नंबरों पर एसओएस मेसेज भेजने के अलावा इसका इस्तेमाल दूसरे मकसद के लिए भी किया जा सकता है, जैसे आप जिन जगहों पर अक्सर जाते हैं, उन्हें सेव करने, घर के किसी मेंबर के आने या जाने का ऑटोमैटिक अलर्ट मिलने के अलावा अपने इलाके के सेक्स अपराधियों और उनके अपराधों को देख सकते हैं। 

SOS Whistle कीमतः फ्री एसओएस विसल न तो कोई एसओएस मेसेज भेजता है और न ही दोस्तों को बताता है कि आप कहां हैं, बल्कि आपके खतरे में होने पर यह एक विसल (सीटी) बजाने लगाने लगता है। इसकी खासियत यह भी है कि अगर फोन साइलेंट मोड पर है तो भी विसल की आवाज आती है। इसके लिए आपको स्क्रीन को बस टैप करने की जरूरत है। 

FightBack कीमतः पेड। सभी स्मार्टफोन और जावा बेस्ड फोन के लिए यह हमारे देश के हिसाब से बनाया हुआ ऐप है। इसमें जीपीएस, एसएमएस, लोकेशन मैप, जीपीआरएस, ईमेल फेसबुक के जरिए दोस्तों और जानने वालों को खबर दी जाती है। इसमें जब पैनिक बटन दबाया जाता है, पोर्टल का अलर्ट पेज अपने आप अपडेट हो जाता है। साथ में अलर्ट बटन जहां दबाया गया, वहां का लोकेशन भी आ जाता है। इसके साथ-साथ फेसबुक स्टेटस में एसओएस मैसेज भी आ जाता है। 

Airtel Emergency Alert Service कीमतः 30 दिन के लिए 30 रुपये, सभी हैंडसेट में कारगर इस सर्विस के तहत किसी भी इमरजेंसी नंबर पर कॉल करने पर यह आपके द्वारा पहले से तय किए गए 10 लोगों को आपकी लोकेशन के बारे में फौरन इन्फॉर्म कर देगा। पहले अलर्ट के बाद हर 10 मिनट में आपकी लोकेशन का अलर्ट भी इन नंबरों पर पहुंच जाएगा। अपने फोन से Start या Start स्पेस पहला मोबाइल नंबर स्पेस दूसरा मोबाइल नंबर... लिखकर 55100 पर भेज दें या इसी टोल फ्री नंबर पर कॉल करें। 

No comments:

Post a Comment