राजधानी दिल्ली में एक युवती के साथ गैंगरेप के मामले ने देश को हिलाकर रख दिया है। इसके बाद महिलाओं की सुरक्षा पर देश भर में बहस चल रही है। दरअसल, मेट्रो सिटीज के लाइफस्टाइल और नौकरी आदि की वजह से देर-सबेर बाहर निकलना महिलाओं की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। जाहिर है, उनके लिए खतरे भी बढ़ गए हैं। ऐसे में अपनी हिफाजत का सबसे बड़ा जिम्मा खुद आपका है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करने के टिप्स -
जानकार मानते हैं कि किसी भी हादसे के लिए तीन चीजें जरूरी होती हैं - एक अपराधी, दूसरा शिकार और तीसरा मौका। इनमें से अगर एक भी न हो तो हादसा नहीं होता। इनमें सबसे आसान लेकिन जरूरी है मौका देने से बचना। इसके बाद आता है, खुद को शिकार बनने से रोकना और अपराधी से निबटना। जानते हैं कि अपराधी को मौका देने से कैसे बच सकती हैं आप:
अपराधी को मौका न दें
विश्वास से भरपूर दिखें
ज्यादातर सेक्सुअल अटैक उन महिलाओं पर होते हैं, जिनकी बॉडी लैंग्वेज़ से कॉन्फिडेंस नहीं झलकता। अपराधी उन्हीं महिलाओं को शिकार बनाते हैं, जो आसान टारगेट होती हैं। ऐसे में जब भी सड़क पर चलें, सिपाही की तरह चलें, न कि छुई-मुई ऐक्ट्रेस की तरह। नीचे जमीन में सिर झुकाकर चलने की बजाय सतर्क और जागरूक दिखते हुए सामने देखते हुए चलें। अगर किसी इलाके के बारे में या रास्तों के बारे में नहीं जानतीं, तो अनजान लोगों के सामने यह बात उजागर न करें।
'सेफ्टी बडी' का साथ
यह ऐसा साथी होगा, जो बेशक आपके साथ न हो लेकिन दूर से ही काफी मददगार होगा। यह आपके माता-पिता,भाई-बहन, पति या दोस्त कोई भी हो सकता है। 'सेफ्टी बडी' आपको उस वक्त कॉल कर सकता है या आप उसे कॉल कर सकती हैं, जब आप गाड़ी/ऑटो में ड्राइवर के साथ अकेली हों। उसे आपके घर लौटने का वक्त पता होना चाहिए, ताकि थोड़ी भी देर होने पर आपको कॉल कर सके। ऑटो/कैब में बैठकर ड्राइवर को सुनाते हुए फोन पर सामने वाले को जोर-जोर से नंबर बताएं कि फलां नंबर के ऑटो/कैब से आ रही हूं और इतनी देर में पहुंच जाऊंगी। ड्राइवर को मालूम होगा कि उसकी गाड़ी का नंबर किसी को बता दिया गया है तो किसी भी हादसे को अंजाम देने से पहले कई दफा सोचेगा।
शालीन हो पहनावा
आप कुछ भी पहनने के लिए फ्री हैं, लेकिन बाहर निकलते वक्त हो सके तो शालीन कपड़े पहनें। अगर अकेले चलना है या सफर करना है तो यह भी ध्यान रखें कि कपड़े सहज हों और आप उनमें आरामदेह महसूस करें। कपड़े ऐसे न हों, जो एक झटके में फट जाएं या खुल जाएं या जिनमें आप दौड़ न सकें। चप्पल भी सुविधाजनक और मजबूत हों और ऊंची हील न हों तो बेहतर है। इससे जरूरत पड़ने पर आप दौड़ सकती हैं।
सफर के दौरान
पैदल चलते हुए
कभी भी अनजान लोगों से लिफ्ट न लें, चाहे कितनी ही मजबूरी क्यों न हो। ट्रैफिक की उलटी दिशा यानी कि सड़के के उस ओर चलें कि ट्रैफिक आपको सामने से आता दिखे। ऐसे में पीछे से हमला नहीं हो सकेगा। कई बार लड़कियां बाहर की तरफ थैला टांगकर चलती हैं। इससे बाइक वालों को छीना-छपटी का मौका मिल जाता है। थैला उस तरफ लटकाएं, जिधर दीवार है। अगर कोई कार सवार रास्ता पूछता है तो उससे दूरी बनाकर रखें। अगर कोई पीछा करता दिखता है तो जो भी घर सामने दिखे, उसकी कॉल बेल बजा दें और सारी स्थिति के बारे में बताएं। झिझकें कतई नहीं। इन बातों का दिन में भी ख्याल रखें :
ऑटो/कैब स्टैंड या प्री-पेड बूथ से लें कैब
रात में रास्ते से कोई भी कैब लेने के बजाय टैक्सी सर्विस या टैक्सी स्टैंड से ही कैब लें। दफ्तर से जाना हो तो फ्रंट डेस्क या बाउंसर के जरिए टैक्सी मंगाएं। ऐसे में आपके अलावा किसी और को भी जानकारी होगी कि गाड़ी कहां से आई है। ऑटो भी प्री-पेड बूथ से लें तो बेहतर है।
खाली बस से रहें दूर
ऐसी बस में न चढ़ें, जिसमें सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर हों। 4-5 लोग हों तो भी बस में न चढ़ें। कई बार ये लोग ड्राइवर-कंडक्टर के दोस्त या जानकार ही होते हैं। जिस ऑटो में पहले से पैसेंजर बैठे हों, उसमें न बैठें।
रास्ते हों भीड़ भरे और रोशन
कैब या ऑटोवाले से भीड़वाले रास्तों पर ही चलने को कहें। रास्ता लंबा बेशक हो, लेकिन जाना-पहचाना होना चाहिए। साथ ही, अंधेरे वाली जगहों से बचें। अपराधी ज्यादातर ऐसी ही जगहों पर ही अपना शिकार तलाशते हैं, ताकि बचकर भागने में आसानी हो।
चौकस रहें
ऑटो/कैब से जा रही हैं, तो आपको रास्तों की जानकारी होनी चाहिए। जिस इलाके में जा रही हैं, वहां के बारे में जान लें और रोड मैप अपने पास रखें या अपने स्मार्ट फोन में गूगल मैप का सहारा लें। एक और तरीका है। अगर आप रास्तों के बारे में अनजान हैं तो भी ड्राइवर के सामने यह बात उजागर न होने दें। अकेली हों तो गाड़ी में बिल्कुल न सोएं। सफर के दौरान चौकस रहें। रास्ते में पड़नेवाले पुलिस स्टेशन, चौकी या पीसीआर पर ध्यान दें।
तैयार रहें
ऑटो या टैक्सी का नंबर अपने मोबाइल में टेक्स्ट के रूप में तैयार रखें। थोड़ी भी गड़बड़ी लगे तो अपने किसी दोस्त या जानकार को नंबर एसएमएस कर दें। घर पहुंचने पर एक हाथ में घर की चाबी तो दूसरे में मोबाइल रखें। पुलिस और घर के नंबर स्पीड डायल पर रखें।
पार्टी के दौरान
अनजान लोगों से रहें दूरः कभी भी अनजान लोगों के साथ नजदीकी न बढ़ाएं। डांस के दौरान लड़कों के ज्यादा करीब न जाएं, चाहे वे आपके जानकार ही क्यों न हों।
निगाह रखें: सॉफ्ट ड्रिंक या वाइन कुछ भी लें बोतल अपने सामने ही खुलवाएं। ड्रिंक भी अपने सामने बनवाएं और ध्यान रखें कि उसमें कोई कुछ मिलाए नहीं। ड्रिंक खत्म करके ही उठें। अगर किसी मजबूरी में बाहर जाना ही पड़े तो दूसरा ड्रिंक बनवा लें।
होश न खोएं: इतनी शराब न पीएं कि होशोहवास खो बैठें। पार्टी के बाद अगर रात में साथियों के साथ ही रुकना पड़े तो काम पड़ने पर ऑफिस के सहयोगियों को कमरे में बुलाने के बजाय बार या रेस्टोरेंट में बुलाएं।
शॉपिंग मॉल या बीच पर
किसी भी शॉपिंग मॉल में कपड़े चेंज करते हुए आसपास गौर से देखें। कोई भी दरार या संदिग्ध कील या लाइट आदि दिखने पर कपड़े चेंज न करें। स्विमिंग सूट घर से या होटेल से कपड़ों के नीचे ही पहनकर जाएं तो बेहतर है। ऐसे में टूटे-फूटे चेंज रूम्स में कपड़े बदलने से बच सकती हैं। ट्रैवल के दौरान भीड़ भरी जगहों पर पिट्ठू बैग का इस्तेमाल करें, ताकि दोनों हाथ खाली रहें। जरूरत पड़ने पर आप अपना बचाव कर सकेंगी।
खुद ड्राइव करते वक्त
लॉक करके रखें
गाड़ी में सेंट्रल लॉक लगाकर ड्राइव करें। एसी है तो सारे शीशे चढ़ाकर रखें। अगर एसी नहीं है तो अपनी खिड़की लॉक करके रखें। बस एक ही शीशा खोलें।
म्यूजिक या फोन में खोएं नहीं
गाड़ी में तेज म्यूजिक चलाकर उसमें खोएं नहीं। गाड़ी ड्राइव करते हुए फोन पर बात न करें। ये न सोचें कि रात का वक्त है और पुलिस वाले देखेंगे नहीं तो गप्प मारकर सफर आसानी से कट जाएगा। इससे ध्यान भंग होता है और आप अपने आसपास आई मुसीबत को भांपने से चूक सकती हैं।
पार्किंग का रखें ध्यान
रात के वक्त बेसमेंट में कार पार्क करने से बचें। वहां मोबाइल काम करना बंद कर सकता है। गाड़ी ऐसी जगह पार्क करें, जहां भरपूर रोशनी हो। गाड़ी रिवर्स करके खड़ी करें ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत निकल सकें। चाबियां पहले से पर्स से निकालकर अपने हाथ में रखें। गाड़ी के पास जाकर पर्स खोलना और चाबी तलाशना हादसे को मौका दे सकता है। गाड़ी में बैठने से पहले अंदर झांककर देखें कि उसमें कोई पहले बैठा तो नहीं है।
गाड़ी खराब हो जाने पर
अगर सड़क पर अचानक कार खराब हो जाए तो सबसे पहले अपने घरवालों को या ऐसे किसी दोस्त या जानकार को कॉल करके अपनी स्थिति के बारे में बताएं, जो पास में रहता हो। तुरंत कार हेल्पलाइन को बुलाएं। ये नंबर हमेशा मोबाइल में होने चाहिए। जितनी देर में कोई मदद के लिए आए, उतनी देर खिड़की और दरवाजे बंद करके कार के अंदर बैठी रहें। अनजान लोगों से कतई मदद न लें।
अगर कोई रास्ता रोके
अगर कोई बाइक या कार लगाकर या कोई पेड़ आदि गिराकर या किसी हादसे का शिकार होने का बहाना कर आपकी कार रोक ले तो घबराएं नहीं। गाड़ी से उतरें नहीं। खिड़की-दरवाजे लॉक करके कार में ही बैठी रहें। पुलिस को कॉल करें। जैसे ही सामनेवाला उतरकर आपकी कार की ओर आने लगे, जल्दी से रिवर्स करें और कार भगा लें। भागना मुमकिन नहीं हो तो भी कार में ही बैठी रहें। इतनी देर में कोई-न-कोई मदद मिलने की पूरी उम्मीद होगी।

No comments:
Post a Comment